Breaking News in Hindi

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत

खरगोन। नेशनल हाइवे स्थित ग्राम मगरखेड़ी चौराहे पर सड़क क्रॉस कर रहे अज्ञात बाइक सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शव को हाइवे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सात बजे के करीब ग्राम मगरखेड़ी चौराहे से रोड क्राॅस कर रहे अज्ञात बाइक सवार को ट्रक (आर जे 14 जी जे 3663 )ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर हाइवे एंबुलेंस की सहायता से बुजुर्ग के शव को ठीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही खलटाका पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को संभाला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....