Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सतना में खेत में भरे पानी में डूबने से छात्र की मौत, परिजन शव को लेकर पहुंचे स्कूल..

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में बाबूपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में खेत में भरे पानी में डूबकर एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने शव को स्कूल पर ले जाकर जमकर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलगवां थाना की बाबूपुर चौकी क्षेत्र में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की खेत में भरे पानी में डूब कर मौत हो गई। छात्र का नाम शिवेंद्र सिंह था और छात्र सातवीं कक्षा का था बताया जा रहा है कि गुरुवार को शिवेंद्र स्कूल गया था और भोजन अवकाश के समय आधी छुट्टी होने पर कुछ अन्य छात्रों के साथ खेत में भरे पानी में नहाने चला गया।

इस दौरान डूब गया और डूबकर उसकी मौत हो गई, डरकर उसके साथ गए बच्चे वहां से भाग गए जब छात्र घर पर नहीं पहुंचा तो परिजन उसको तलाशने के लिए पहुंचे तो बच्चों ने बताया कि खेत में पानी में शिवेंद्र डूब गया है, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाल कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों ने स्कूल के प्रिंसिपल को घेर लिया और परिजनों का कहना था कि लंच के बाद बच्चा वापस नहीं आया तो उसका पता शिक्षक ने क्यों नहीं लगाया और उसका बैग स्कूल में ही रखा था। इस घटना के बाद छात्र के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.