Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सतना में पति-पत्नी ने खा लिया जहर हालत गंभीर, जानिए क्या है पूरा मामला…

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया, यह घटना मझगवां थाना क्षेत्र की है। पति और पत्नी दोनों की हालत गंभीर है जिनको सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोडरी के रहने वाले नरेंद्र का अपनी पत्नी राधा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी दोनों ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके कारण दोनों की हालत बिगड़ गई।

तत्काल परिजन उनको लेकर मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार दोनों ने आपस में झगड़ा होने के बाद जहरीला पदार्थ का सेवन किया है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है, मझगवां पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.