Breaking News in Hindi

सनातन विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर है दिग्विजय सिंह विष्णुदत्त शर्मा ने कहा

भोपाल। भारत के अंदर हिंदू विरोधी मानसिकता के ब्रांड एंबेसडर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर जिस प्रकार इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, वह उनकी देश के साथ सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। रावण कौन है और श्रीराम कौन है, यह देश की 140 करोड़ जनता ने तय किया है। भगवान श्रीराम के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी सुशासन के साथ काम कर हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि दिग्विजय जैसे लोग उनका विरोध कर अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रकटीकरण करते हैं। त्रेता युग में श्री राम का विरोध रावण ने किया, कलयुग में श्रीराम के अस्तित्व को कांग्रेस ने नकारा, ऐसे में स्पष्ट है कि रावण कौन है। जो सनातन विरोधी मानसिकता के लोग हैं उन्हें राम में रावण दिखेंगे और श्रीकृष्ण में कंस। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

हिंदू आतंकवाद के मिथक को दिग्विजय ने दिया जन्म

शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह ने ही हिंदू आतंकवाद के मिथक को जन्म दिया है और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारा था। गुजरात के विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रावण कहा था, जिसका गुजरात की जनता जवाब दे चुकी है। समूचा देश जनता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सनातन के स्वाभिमान को पुनः जागृत किया है। भव्य राम मंदिर का निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। काशी कारिडोर, महाकाल लोक की भव्यता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है इसलिए आए दिन कांग्रेस के बड़बोले नेता प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

मोदी विरोध में अंधा विपक्ष देश का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटता

शर्मा ने कहा कि मोदी विरोध में अंधा विपक्ष देश का भी विरोध करने से पीछे नहीं हटता। दिग्विजय सिंह, सेना के पराक्रम को लेकर सवाल पूछते हैं। वे भारत के सबसे बड़े जयचंद हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्वकाल में महिलाओं के साथ ऐसे अपराध हुए हैं कि वे जवाब नहीं दे पाएंगे। कांग्रेस कहती थी कि मंदिर बनाने का नारा लगाने वाले तारीख नहीं बताते हैं। मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि आगामी 24 जनवरी को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....