Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं…लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लॉन्च किया कैंपेन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी गुरुवार को कैंपेन थीम को लॉन्च कर दिया. इसे नव मतदाता सम्मेलन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री के सामने लॉन्च किया. ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ थीम लाइन रखी गई है. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने 5,800 स्थानों से जुड़े वोटर्स का तमाम आभार जताया. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सबके सामने बहुत ही जरूरी लक्ष्य रखा है- वो है सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत. इस सपने को साकार करने का सामर्थ्य दुनिया ने देखा है और लोहा भी माना है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनके रहेंगे.

वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का ये पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी ये पहला अवसर है. 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है. इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है. ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है.

आपका वोट भारत की दिशा तय करेगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है. पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है. दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है. आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी. जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है.

पहला वोट दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि आपका एक वोट, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा. भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा. भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा. डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा. भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा. भारत में पहला पैसेंजर एयरक्रॉफ्ट बनाएगा. दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.