Breaking News in Hindi

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट, 4% बढ़ेगा महंगाई भत्ता

पटना: बिहार की नीतीश सरकार दिवाली-छठ से पहले नीतीश सरकार राज्यकर्मियो-पेंशन धारकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य के वित्त विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली से पहले राज्यकर्मियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिसका प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। और अब राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिली बाकी है। उम्मीद जताई जा रही हैकि आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

फिलहाल राज्य में बिहार के सरकारी कर्मियों और पेंशन धारकों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। इसमें इसमें चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाने के बाद महंगाई भत्ता 46% हो जाएगा। इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य के करीब 11 लाख कार्यरत सरकारी कर्मियों और पेंशन धारकों को मिल सकेगा।

4.5 लाख से अधिक कार्यरत और करीब 6 लाख पेंशन धारक है

बता दें, बिहार में 4.5 लाख से अधिक कार्यरत और करीब 6 लाख पेंशन धारक है। इन सभी को फिलहाल सातवें वेतनमान का लाभ मिल रहा है राज्य कर्मियों और पेंशन धारकों को 42 फीसदी अभी डीए दिया जा रहा है। गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।

अब इसी तर्ज पर बिहार सरकार ने राज्य कर्मियों को दीपावली के पहले तोहफा देने का बड़ा मन बनाया है। इससे पहले भी 2023 में ही अप्रैल महीने में राज्य कर्मियों और पेंशन धारकों का महंगाई भत्ता चार फीसदी सरकार ने बढ़ाया था। इस बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....