Breaking News in Hindi

सरकारी विज्ञापन की जगह दिल्ली के कनॉट प्लेस पर चली ऐसी वीडियो, मच गया बवाल

दिल्ली के फेमस कनॉट प्लेस से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां रात को अचानक एक सरकारी एजेंसी के एड वाले बोर्ड पर अश्लील फिल्म चल गई. इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया. इसी दौरान एक राहगीर ने वीडियो बनाया फिर पुलिस से शिकायत की. डिजिटल साइन बोर्ड पर अश्लील क्लिप चलने का मामला जैसे ही पुलिस के सामने आया तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.

पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. कनॉट प्लेस के एच ब्लॉक में ये डिजिटल बोर्ड लगा है जहां ये क्लिप चल गई. बोर्ड पर गुरुवार रात तकरीबन 10:30 बजे के करीब अचानक से पॉर्न क्लिप चलने लगी, जिसके बाद राहगीर ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी.

गलती या शरारती तत्वों का काम?

शिकायत करने वाले राहगीर का नाम साहिल है और वो रोहिणी का रहने वाला है. इस घटना के बाद से एड स्क्रीन को फिलहाल बंद कर दिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर किसकी लापरवाही की वजह से एक अश्लील वीडियो सरेआम पब्लिक डोमेन में चल गया. पुलिस मामले में इस बात की जांच भी कर रही है कि क्लिप गलती से चला या फिर इसमें शरारती तत्वों का हाथ है.

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

हालांकि, ये कोई पहली घटना नहीं है, इस तरह की घटना पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से भी सामने आया था. यहां पटना जंक्शन के एडवर्टाइजमेंट डिस्प्ले बोर्ड को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया. डिस्प्ले बोर्ड पर रात 9:30 बजे के बाद अचानक अश्लील वीडियो चलने लगी. इसके बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इसके अलावा जोधपुर में एक ऑनलाइन क्लास के दौरान भी अचानक एक अश्लील वीडियो प्ले हो गया, साथ ही टीचर्स को गंदे मैसेज भी भेजे गए. जांच में स्कूल के ही आंठवी क्लास के चार बच्चों को पकड़ा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...