Breaking News in Hindi

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश के बदले मिलेगा अर्जित अवकाश

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश में काम करने पर अर्जित अवकाश मिलेगा। उन्हें छुट्टी के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं। इसमें 15 दिन का अवकाश कलेक्टर की अनुशंसा और 45 दिन का अवकाश विभागाध्यक्ष की अनुशंसा पर मिलेगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया आनलाइन होगी। प्राचार्य जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाएंगे, उसकी जानकारी शिक्षा पोर्टल पर आनलाइन दर्ज करनी होगी।

लंबे समय से शिक्षक कर रहे थे विरोध

बता दें कि प्रदेश में शिक्षकों को पहले दो माह यानी 60 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलता था। बाद में इसे धीरे-धीरे कम करके 40 दिन कर दिया गया। वहीं शिक्षकों से ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी ड्यूटी कराई जाती है। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए गृह संपर्क अभियान, मध्याह्न भोजन, प्रशिक्षण जैसे कई कार्यक्रम चलते हैं। इस कारण शिक्षकों को करीब सात दिन का ही अवकाश का लाभ मिल पाता है। ग्रीष्मवकाश में काम करवाने का शिक्षक कई सालों से विरोध कर रहे थे।

यह होगी प्रक्रिया

विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्मावकाश के सभी प्रकरणों को संकुल प्राचार्य शिक्षा पोर्टल पर शिक्षकों की जानकारी अपलोड करेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारी जानकारी का सत्यापन कर प्रकरण को लाक करेंगे। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय के स्तर पर परीक्षण के बाद अवकाश का स्वीकृत आदेश आनलाइन जारी किया जाएगा। स्वीकृति आदेश संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को एम शिक्षा मित्र एवं शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध होगा। पोर्टल पर सभी प्रकरणों की जानकारी 31 दिसंबर तक अपलोड करनी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप