Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के संचालक की हत्या, बदमाशों ने पथराव कर चाकू से किया हमला

खरगोन: खरगोन जिले के ऊन थाना पुलिस अंतर्गत ग्राम भड़वाली में कल देर शाम को दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक स्कूल संचालक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहे है कि कल देर शाम को ऊन थाने के अंतर्गत आने वाले भडवाली और सांगवी गांव के बीच दो अज्ञात कार सवारों ने स्कूल संचालक उमेश शर्मा की कार को रोककर रुपए और मोबाइल मांगा। जब रुपए और मोबाइल नहीं दिए तो बदमाशों ने कार का कांच फोड़कर उमेश शर्मा के पेट के ऊपर चाकू मार दिया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल संचालक को उपचार के लिए खरगोन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखकर चिकित्सकों द्वारा कल देर रात को ही इंदौर रेफर कर दिया। जहां उपचार के लिए इंदौर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

24 वर्षीय उमेश शर्मा

मूल रूप से यूपी के महोबा निवासी के निवासी थे और गत सात वर्षों से अपने भाइयों के साथ भड़वाली गांव में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल चला रहे थे। पुलिस द्वारा आज सुबह जिला अस्पताल में उमेश शर्मा के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। वारदात के बाद ऊन थाना पुलिस अज्ञात बाईक सवार बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है।

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि कल देर शाम को अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उमेश शर्मा की चाकू मार दिया था। जिनकी इंदौर ले जाते समय मौत हो गई। ऊन पुलिस घटना की जांच कर रही है।

वही मृतक के भाई का कहना है कि दो बाइक सवारों ने पैसे और मोबाइल की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर मेरे भाई को चाकू मार दिया था। हम सात साल से भड़वाली गांव में स्कूल चला रहे है। हमारी किसी से रंजिश या दुश्मनी नहीं है। पुलिस से मांग है कि मेरे भाई की हत्या करने वाले लोगों की जल्द पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.