Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान भी संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म करने जा रहे हैं?

‘एनिमल’ के बाद संदीप रेड्डी वांगा भारतीय सिनेमा की नई सनसनी हैं. सनसनी इसलिए कि हर नए दिन उनका नाम किसी नए स्टार से जोड़ा जाता है. पिछले दिनों कहा गया कि Salman Khan के साथ वो काम करने वाले हैं. अब सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि Shahrukh Khan उनकी फिल्म में विलेन बन सकते हैं. हालांकि ये महज एक फैन थ्योरी हो सकती है. आइए इसके पीछे की सच्चाई आपको बताते हैं.

2023 शाहरुख के लिए बेहतरीन साल रहा. उनकी तीन फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ ने बम्पर कमाई की. शाहरुख ने दोबारा बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा गाड़ा. तीनों फिल्मों में ‘जवान’ उनकी सबसे बड़ी फिल्म बनी. सबसे ज़्यादा चर्चा भी इसी की हुई. अब Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024 में उन्हें इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला. नयनतारा को भी ‘जवान’ के लिए सम्मानित किया गया.

शाहरुख खान ने अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी विनिंग स्पीच में सबका शुक्रिया अदा किया. साथ ही कहा कि उन्हें बहुत समय से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड नहीं मिला था. उन्हें अवॉर्ड अच्छे लगते हैं. उनका कहना था कि वो अवॉर्ड्स के मामले में थोड़ा लालची भी हैं. शाहरुख ने एक ऐसी बात कही, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन थ्योरी चली. पहले ये जान लीजिए शाहरुख ने आखिर ऐसा क्या कहा? वो अपनी विनिंग स्पीच के दौरान बोले:

“इंडिया और इंडिया से बाहर के लोगों को ऐसे ही एंटरटेन करता रहूंगा. जितने भी सालों तक कर सकता हूं. इसके लिए चाहे मुझे नाचना पड़े, गिरना पड़े, उड़ना पड़े, लड़ना पड़े, रोमांस करना पड़े, एविल बनना पड़े, बैड बॉय बनना पड़े या गुड गाय बनना पड़े. मैं सभी काम करूंगा.”

शाहरुख की यही स्पीच अब सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग कह रहे हैं कि शाहरुख जल्द ही फिल्म में एक और नेगेटिव किरदार निभा सकते हैं, जैसा हमने उन्हें ‘जवान’ में करते देखा था. उन्होंने तो अपने करियर की शुरुआत ही एंटी हीरो रोल्स से की थी. दादा साहब फाल्के फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में संदीप रेड्डी वांगा भी पहुंचे थे. यहां उन्हें ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला. वो शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी के बगल में बैठे नज़र आए. इवेंट के दौरान शाहरुख के साथ बैठे हुए उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है. इसी तस्वीर और SRK की स्पीच को जोड़कर लोग कह रहे हैं कि शाहरुख खान, संदीप रेड्डी के साथ भी काम कर सकते हैं.

हालांकि ये सब सोशल मीडिया की लंतरानी है. इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई अभी नहीं है. लेकिन कल किसने देखा है. शाहरुख की आने वाली फिल्मों को लेकर कोई अपडेट भी नहीं है. ऐसी खबर थी कि शाहरुख खान जल्द ही अपनी तीन फिल्में अनाउंस करेंगे. कौन जाने, इन्हीं में से एक फिल्म संदीप रेड्डी वांगा की भी हो. कुछ दिन पहले संदीप ने शाहरुख से मुलाकात के बारे में भी बात की थी. उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने की भी इच्छा जताई थी. अब देखते हैं कि उनकी ये इच्छा पूरी होती है या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.