Breaking News in Hindi

सवा साल से अटकी पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर रास्ता साफ एमपी आनलाइन कराएगा डीईटी

इंदौर। सवा साल से अटकी पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर रास्ता साफ हो चुका है। डाक्टरल एंट्रेंस टेस्ट (डीईटी) आनलाइन करवाने को लेकर एमपी आनलाइन राजी हो गया है। अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को कार्यपरिषद से परीक्षा को लेकर मंजूरी मिलना बाकी है। प्रस्ताव अगस्त में होने वाली बैठक में रखा जाएगा। जहां चर्चा होने के बाद सदस्य अपनी-अपनी सहमति देंगे। अधिकारियों के मुताबिक, डीईटी का रास्ता साफ होते ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संभवत: सितंबर से पंजीयन होंगे और अक्टूबर में परीक्षा रखी जाएगी।

डीईटी के संबंध में बीते दिनों एमपी आनलाइन और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें विभाग अध्यक्षों की राय से एजेंसी को अवगत कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अधिकांश विभाग अध्यक्षों ने आनलाइन परीक्षा पर सहमति दी है। इसके बाद एजेंसी ने परीक्षा संचालन और रिजल्ट पर होने वाले खर्च का ब्योरा विश्वविद्यालय को सौंप दिया है। इसके बाद लगभग यह तय हो चुका है कि परीक्षा आनलाइन करवाई जाएगी,क्योंकि एजेंसी ने जबलपुर और भोपाल विश्वविद्यालय के लिए पहले परीक्षा करवाई है। इसका हवाला देकर एजेंसी का प्रस्ताव कार्यपरिषद के सामने रखेंगे।

मंजूरी मिलने के बाद पंजीयन के लिए खुलेगी लिंक

अधिकारियों के मुताबिक, बैठक में परीक्षा का प्रारूप और खर्च को लेकर सदस्य आपस में चर्चा करेंगे। इनकी मंजूरी मिलने के बाद ही डीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की लिंक खुलेगी। डीईटी प्रभारी डा. अशेष तिवारी का कहना है कि अगस्त के दूसरे-तीसरे सप्ताह में बैठक होगी, जिसमें सदस्यों से सहमति मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू करेंगे।

12 विषय में एक भी गाइड नहीं

इस बार 12 विषय में पीएचडी करने का शोधार्थियों को मौका नहीं मिलेगा। कारण यह है कि इन विषयों में एक भी सीटें खाली नहीं हैं। स्टेटिस्टिक्स, सोशयोलाजी, सोशल वर्क, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक व डांस, होम साइंस, इतिहास, इलेक्ट्रिक्स मीडिया सहित दो अन्य विषय शामिल है। सत्र में 32 विषय की 465 सीटें प्रवेश परीक्षा में रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप