Breaking News in Hindi

सागर में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट गया था युवक नहाते समय डूबा, हुई मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट बांध घूमने गया युवक नहाते समय डूब गया और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक माल रोड़ कलेक्टर बंगले के सामने रहता था और जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ राजघाट घूमने के लिए गया था।

 यहां पर सभी दोस्तों ने पार्टी की और कुछ दोस्त वहां से चले गए लेकिन विवेक के साथ उसके तीन-चार दोस्त राजघाट पर ही थे। सभी दोस्त नदी पर बने कुंड में नहाने लगे तभी गहरे पानी में विवेक चला गया और डूब गया दोस्तों ने उसको देखा तो शोर मचाया और लोगों को बुलाया लेकिन तब तक विवेक पानी में डूब चुका था।

तत्काल इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने 2 घंटे रेस्क्यू किया और विवेक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। गोपालगंज थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर लिया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?