Breaking News in Hindi

सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, 10 हजार रुपये लेते रिश्वतखोर पटवारी ट्रैप

टीकमगढ़। सागर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को टीकमगढ़ में एक ट्रेप की कार्रवाई की है। इसमें टीकमगढ़ तहसील क्षेत्र के एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ाया गया।

पटवारी द्वारा रुपये प्राप्त करने के बाद जैसे ही हाथ धुलाएं, तो पानी का कलर गुलाबी हो गया। लोकायुक्त टीम तत्काल ही आरोपित पटवारी व आवेदक को तहसील कार्यालय लेकर पहुंची, जहां पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपित पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि शहर के शिवनगर कालोनी में रहने वाले सत्येंद्र तिवारी ने सागर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत में बताया गया था कि उनका स्वयं का पैतृक मकान शासकीय आबादी की भूमि पर बना है। उसे आबादी की भूमि पर दर्ज रहने देने व उस भूमि के क्रेता के नाम पर नामांतरण न होने देने के एवज में कुंवरपुरा हल्का पटवारी अलंकृत पस्तोर द्वारा 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने एक टेप रिकॉर्डर आवेदक सत्येंद्र को दिया। इसमें रिश्वत के लेनदेन की बातचीत रिकार्ड करने के लिए कहा गया। बातचीत रिकॉर्ड होने के बाद रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपये पटवारी अलंकृत पस्तोर को सोमवार को देना तय हुआ।

डीएसपी के अनुसार आवेदक सत्येंद्र ने 22 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे पैसे ले जाने के लिए पटवारी अलंकृत पस्तोर को बुलाया। जैसे ही पटवारी ने दस हजार रुपये लिए, वैसे ही बाहर खड़ी लोकायुक्त सागर की टीम ने दबिश दे दी। लोकायुक्त पुलिस ने तत्काल ही आरोपित पटवारी के हाथ धुलाए, तो केमिकल लगे रिश्वत रूपी नोट हाथ में पकड़ने से पानी का रंग गुलाबी हो गया। टीम तत्काल ही आरोपित और आवेदक को लेकर तहसील कार्यालय पहुंची, जहां पर फिर पूरी कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....