Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

साड़ी वॉकथॉन का फ्लैग ऑफ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन, देखें सीएम का आज का कार्यक्रम

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 7 मार्च को एक दिवसीय सिंगरौली दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां सिंगरौली में जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम संबल योजना के हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से हितलाभ का वितरण करेंगे।

सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 10:45 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपेड चित्रकूट,जिला सतना आगमन होगा। सुबह 11 बजे वीसी के माध्यम से- भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसन्धान संस्थान,भोपाल (IISER) के संस्था दिवस (इंस्टिट्यूशन डे) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 11:30 बजे सभा स्थल सुरेन्द्र पाल मैदान उद्यमिता परिसर चित्रकूट, जिला सतना आगमन होगा। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम-(11.45 बजे – वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ब्रीफिंग- भारत सरकार की “स्वदेश दर्शन-2.0” योजना अंतर्गत चयनित प्रोजेक्ट चित्रकूट में परियोजना विकास और प्रबंधन सलाहकार (पीडीएमसी)/ अन्य विशेषज्ञों द्वारा आध्यात्मिक अनुभव परियोजना के बारे में चर्चा करेंगे। भारत सरकार की “स्वदेश दर्शन-2.0” योजना अंतर्गत चयनित प्रोजेक्ट चित्रकूट में आध्यात्मिक अनुभव परियोजना का प्रमोचन किया जाएगा। दोपहर 12.30-01.00 दोप. स्थानीय कार्यक्रम,हितलाभ वितरण कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। हेलीपेड आरोग्यधाम चित्रकूट से हेलीपेड हर्रई, जिला सिंगरौली आगमन होगा।

 दोपहर 2.बजे सीएम डॉ यादव रोड शो करेंगे। दोपहर 02.35 बजे एन.सी.एल. ग्राउंड बिलौंजी मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन होगा। स्थानीय कार्यक्रम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का कार्यक्रम,राज्य शहरी आजीविका मिशन का कार्यक्रम होगा। विभिन्न 62 विकास कार्यों (राशि 229.55 करोड़ रु ) का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। दोपहर 03.30-03.45 बजे हेलीपेड एन.सी.एल. ग्राउंड बिलौंजी से एयरस्ट्रीप सिंगरौली आगमन होगा।

 दोपहर 03.55-05.40 सायं एयरस्ट्रीप सिंगरौली से एयरपोर्ट इंदौर आगमन होगा। शाम 05.45-07.00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम – एक भारत साड़ी वॉकथॉन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिव्यांग युवा जनों को निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं संवाद होगा साड़ी वॉकथॉन का फ्लैग ऑफ करेंगे। कैंसर पीडितों के उपचार हेतु 3 वेनों का शुभारंभ करेंगे। शाम 07.15-08.00 रात्रि इंदौर से उज्जैन आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.