Breaking News in Hindi

सात मंजिला रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी आज करेंगे वर्चुअली शिलान्यास, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

इंदौर।  इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए आज दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इस रेलवे स्टेशन की भव्य नई इमारत सात मंजिला होगी और वर्तमान स्टेशन भवन से 10 गुना बड़ी होगी। बताया जा रहा कि इस सात मंजिला इमारत में यात्रियों की हर जरूरत के लिए दुकानों के साथ सभी चार प्लेटफार्मों के पास एक कॉनकोर्स होगा।

इस नए रेलवे स्टेशन का निर्मित क्षेत्र 4.56 लाख वर्ग फुट होगा। जिसमें प्रथम चरण में495 करोड़ खर्च किए जाएंगे और जल्द ही इसका नविनीकरण शुरू किया जाएगा। वर्तमान स्टेशन भवन का निर्मित क्षेत्र केवल 50,000 वर्ग फुट है। जिसे अगले 50 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।  वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 26 लिफ्ट और 27 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इंदौर का नया रेलवे स्टेशन 2027 तक पूरा बनकर तैयार हो जाएगा स्काईवॉक और मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...