Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

Dehradun News… PM मोदी ने उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन

देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां वन अनुसंधान संस्थान में उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023 का उद्घाटन किया। दो दिन के शिखर सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य इस पहाड़ी राज्य को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के तौर पर पेश करना है।

प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की भी शुरुआत की। इस शिखर सम्मेलन की तैयारियां महीनों से चल रही थीं। इसमें देश और विदेशों के हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में 2.5 लाख करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने थे, लेकिन इस लक्ष्य को यह कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पार कर लिया गया है।

अब तक कुल 3 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हो चुके हैं। निवेशक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन के लंदन, बर्मिंघम के साथ दुबई और अबू धाबी में रोड-शो (प्रचार-प्रसार) किए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.