Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

साध्वी ऋतंभरा के गले लग खूब रोईं उमा भारती, सपना पूरा होते देख नहीं रोक पाई आंसू

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही है। इस खुशी के मौके पर भाजपा नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा ने एक दूसरे को देखकर काफी भावुक हो गई और अपने आंसू रोक नहीं पाई। इस दौरान वे दोनों एक दूसरे के गले लग कर खूब रोईं।

सामने आई तस्वीरों को देखकर ऐसा अंदाज़ा लगाया जा रहा है मानो दोनों मन ही मन यह सोच रही हों कि में जिस दिन का इंतजार दशकों से था, वह आज गया,जिसका काफी बेसब्री से इंतज़ार था। शायद उसी खुशी में उनकी आंखों में आंसू आए हैं। काफी वक्त तक वे एक दूसरे के गले लगकर रोती रहीं। वहीं उमा ने साध्वी के आंसू पोछे।

इससे पहले साध्वी ऋतंभरा ने अपनी भावनाएँ व्य्क्त करते हुए नारा दिया था- सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे. हाल में उन्होंने कहा कि 500 साल तक लगातार मेरे पुरखों ने जिस जगह का कभी दावा नहीं छोड़ा, उसी जगह पर गर्भगृह पर बना है और रामलला विराजमान हो रहे हैं. साध्वी ऋतंभरा का 1992 का नारा- ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं, हिंदुस्तान हमारा है’ तब घर-घर गूंजा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.