Breaking News in Hindi

सामाजिक न्याय विभाग बनेगा दिव्यांगजनो की आत्मनिर्भरता का सहारा

जिले के 180 दिव्यांगजन पाएंगे कृत्रिम अंग एवं  सहायक उपकरण
एडीप योजना अंतर्गत चार दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का हुआ समापन
  आगर-मालवा, 19 अगस्त/ कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह के निर्देश अनुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला आगर मालवा द्वारा कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के माध्यम से आयोजित 4 दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हुआ।
 उक्त शिविरों में 51 अस्थिबाधित दिव्यांगजन  बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल तथा 129 दिव्यांग अन्य उपकरण, जिसमे व्हील चेयर,कान की मशीन, सेरिब्रल पाल्सी चेयर,तीन पहिया साईकल,दृष्टिबाधित मोबाइल प्लेयर ,एल्बो कृच् आदि के लिए चिन्हित किए गए है।
 चार दिव्यांगजन परीक्षण एवम चिन्हांकन शिविर शनिवार को  जनपद पंचायत बडौद में आयोजित किया गयां दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर के दौरान उप संचालक  मिलिंद ढोके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बडौद  जितेंद्र सेंगर , सामाजिक न्याय विभाग शाखा प्रभारी  निलेश झांसिया, एलिम्को उज्जैन से श्रीमती रोली शुक्ला, सहित परीक्षण दल के सदस्य  आशुतोष दीक्षित,  उमेश शर्मा, आकाश वारे,डॉ भावना चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
   दिव्यांगजन शिविर में समग्र अधिकारी श्रीमती सुषमा सिटोरिया,जनपद पंचायत बडौद के  रमेश शर्मा,नगर परिषद सुसनेर से  राहुल कुमार ने दिव्यांगजनो के परीक्षण में पूर्ण सहयोग रहा।
 इस अवसर पर कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के अधिकारियों द्वारा उपस्थित 45 पंजीकृत दिव्यांगजनो में से 42 दिव्यांगजनो को पात्र पाते हुए कृत्रिम अंग/सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण कर चिन्हांकित किया, जिन्हें द्वितीय चरण में पात्रता अनुसार सभी उपकरण वितरित किये जायेंगे। इस दौरान 65 दिव्यांगजनो का परीक्षण जिला मेडिकल बोर्ड  द्वारा  डॉ आरके मालवीय के मार्गदर्शन में यूडीआईडी , नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप