Breaking News in Hindi

सालों पुराना वीडियो शेयर कर प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान के लिए क्या कहा? फैन्स को ‘वीर जारा’ की याद आ गई

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीत जिंटा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में प्रीति के साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं. दोनों ‘वीर जारा’ फिल्म के गाने ‘जिया जले’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आना कि लोगों को दोनों की आइकॉनिक फिल्म वीर जारा की याद आ गई. प्रीति ने वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख की तारीफ भी की है.

प्रीति जिंटा ने बताया कि ये वीडियो तब का है जब दोनों एक अवार्ड शो के लिए रिहर्सल कर रहे थे. उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि मैं दो दिनों तक सोई नहीं थी. मैं जॉम्बी की तरह महसूस करने लगी थी. तब शाहरुख ने चार्मिंग अंदाज और जोक्स के जरिए शाहरुख ने मेरी मदद की थी. जब वो मुझे पकड़कर मुड़ते हैं वो बिल्कुल वैसा ही जैसा कि हमने जिया जले में किया था.”

फैंस को वीर जारा की आई याद

गौरतलब है कि वीर जारा दोनों की आइकॉनिक फिल्म है. अब जब सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो वायरल हुआ तो फैंस को उस फिल्म की याद आ गई. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “वीर जारा इमोशन है. मैं इस फिल्म को DDLJ से ज्यादा पसंद करता हूं.” एक दूसरे यूजर ने भी इस फिल्म को इमोशन बताया. एक और यूजर ने कमेंट किया, “इस वीडियो ने 20 साल पुराने गोल्डन एरा की याद दिला दी.” इस वीडियो पर इस तरह के और भी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

बहरहाल, अगर बात ‘वीर जारा’ फिल्म की करें तो ये पिक्चर साल 2004 में रिलीज हुई थी. शाहरुख और प्रीति जिंटा के साथ-साथ उस फिल्म में मनोज बाजपेयी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और अनुपम खेर भी नजर आए थे. फिल्म में शाहरुख-प्रीति की जोड़ी, गाने और डायलॉग्स भी लोगों को खूब पसंद आए थे. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...