Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सावन के पहले सोमवार पर ही पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा में दरार! भाजपा नेता ने शेयर किया फोटो

मंदसौर। आज से भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन माह की शुरुवात हो चुकी है। मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन इसी बीच मंदसौर के पूर्व विधायक और भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया की X पर की गई पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। यशपाल सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ की अष्टमुखी प्रतिमा के एक मुख में दरार आने की आशंका जताई है।
PunjabKesari

यशपाल सिंह ने अपने X अकाउंट से पोस्ट कर इस बात की संभावना जताते हुए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव से भारत सरकार और प्रदेश के पुरातत्व विशेषज्ञों सहित मंदसौर कलेक्टर से उचित कार्यवाही का आग्रह किया है।

 इस पोस्ट के साथ उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा के एक मुख का फोटो भी शेयर किया हुआ है।जिस में भगवान पशुपतिनाथ के मुख के समीप से एक बड़ी लकीर दिखाई दे रही है। इस मामले पर मंदिर प्रबंधन के लोग कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई दे रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.