Breaking News in Hindi

सावन में शनि प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय

 सावन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन सावन प्रथम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की आराधना का काफी महत्व होता है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की उपासना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस बार श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 जुलाई से शुरू होगी और 15 जुलाई को इसका समापन होगा। 14 जुलाई को शाम 07:08 मिनट से प्रारंभ होकर 15 जुलाई को रात 08:33 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। प्रदोष काल 15 जुलाई 2023, शनिवार को मान्य होने के कारण सावन का प्रथम प्रदोष व्रत इसी दिन रखा जाएगा।

शिवरात्रि पर्व

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि 15 जुलाई की रात शुरू होकर अगले दिन 16 जुलाई की रात समाप्त होगी। जिसके कारण मासिक शिवरात्रि के दिन वृद्धि और ध्रुव योग बन रहे हैं। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी रहेगा। इस तरह इन शुभ योगों में मासिक शिवरात्रि की पूजा काफी लाभ देने वाली है।

करें ये उपाय

– शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा अक्षत, चंदन, बेलपत्र, दूध और गंगाजल से करें। इससे महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जातक की मनोकामना पूरी होती है।

– शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ शनिदेव की उपासना का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक के साथ शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें, इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

– सावन के प्रथम प्रदोष व्रत के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं।

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...