Breaking News in Hindi

त्योहारी सीजन में मंहगाई की मार! प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए सरकार ने उठाया एक और कदम

देश के कई राज्यों में प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में प्याज के दाम 80 रुपए किलो के आसपास बिक रहे हैं। एक हफ्ते में ही प्याज की कीमत दोगुनी हो गई है। पिछले हफ्ते प्याज 35-40 रुपए किलो तक बिक रहे थे लेकिन अब प्याज के दाम 75-80 रुपए किले तक हो गई है।

16 शहरों में बफर स्टॉक बेचेगी सरकार

रिटेल विक्रेताओं ने कहा कि दिवाली से पहले डिमांड के कारण अधिकांश सब्जियां फिर से महंगी हो गई हैं। केंद्र ने त्योहारी सीजन की ऊंची मांग के बीच कीमतों को कम करने के लिए अपने भंडार से स्टॉक जारी करना शुरू कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस समय महंगाई को रोकने के लिए अपने बफर स्टॉक से लगभग 16 शहरों में प्याज बेचना जारी रखेगी।

कहां पर कितनी कीमत?

देश की राजधानी रिटेल मार्केट में एवरेज प्याज की कीमत 80 रुपए प्रति किलो पर बिक रहा है, जो पिछले सप्ताह 60 रुपए और दो सप्ताह पहले 30 रुपए था। चंडीगढ़, कानपुर और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी प्याज की कीमत समान हैं। रिटेल मार्केट के विक्रेताओं को कहना है कि वे और आगे बढ़ सकते हैं।

निर्यात शुल्क लागू किया

सरकार ने 28 अक्टूबर को प्याज की कीमत को कम करने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 800 डॉलर निर्धारित किया है। सरकार का कहना है कि लागू किए गए इस शुल्क से उच्चतम कीमत से 5 से 9 फीसदी की गिरावट आई है। महाराष्ट्र में प्याज के थोक कीमत में 4.5 फीसदी की कमी आई है।

मानसून से सप्लाई पर पड़ा असर

कमजोर मानसून के कारण जून-सितंबर महीने में प्याज के दो बड़े सप्लायर्स राज्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल को नुकसान पहुंचाया, जिससे फसल की कटाई में देरी हुई, अब इसके चलते कीमतें फिर से बढ़ गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...