Breaking News in Hindi

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आपको बता दें की घटना सिंगरौली के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस हमले में घायल महिला की मौत हो गई है। बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है आपको बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बेढ़न इलाके में अंजू जयसवाल अपनी बेटी दीक्षा जायसवाल के साथ घर पर थी। तभी अचानक बदमाश घर में घुस गए और धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया और महिला की बेटी पर भी हमला किया है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश भाग गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही वारदात के पीछे की वजह का खुलासा होगा। कोतवाली थाना प्रभारी सुदेश तिवारी का कहना है कि अभी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक हादसा सामने आया है। जहां एक युवक मकान की तीसरी मंजिल की छत से अचानक नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम की फेल का है। यहां के रहने वाले धीरज अपने दोस्तों के साथ रंगपंचमी पर होली खेल रहा था। तभी वह अचानक से तीसरी मंजिल की छत से नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तुकोगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक शैलेंद्र ने बताया की धीरज दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसला छत की दीवार कच्ची थी और दीवार सहित वह नीचे आ गया।a

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....