Breaking News in Hindi

सिमरोल के पास लोधिया कुंड में गिरी कार लोगों ने बचाई पिता-बेटी की जान

महू। सिमरोल क्षेत्र के पास रविवार शाम को एक कार कुंड में गिर गई। कार में पिता और बेटी थी। कार गिरते ही आस-पास के लोग भी पानी में कूदे और दोनों की जान बचाई। यह घटना लोधिया कुंड की बताई जा रही है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वहां मौजूद पर्यटक कुंड में कूदे और दोनों की जान बचाई

जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम 5 बजे की है। सिमरोल से करीब 20 किमी दूर लोधिया कुंड के किनारे कार पार्क कर रखी थी। कार में 12 साल की किशोरी थी और उसके पिता था, मां बाहर खड़ी थी। पार्किंग के समय कार का हैंड ब्रेक नहीं लगा और कार फिसलते हुए सीधे कुंड में गिर गई।

जैसे ही कार गिरी वहां मौजूद पर्यटक भी कुंड में कूदे और पिता-बेटी की जान बचाई। गिरने से दोनों घायल हो गए थे, बाहर निकालकर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....