Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सिर के पीछे वार करके युवक की हत्या, संदिग्ध हिरासत में

हाटपीपल्या। क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ के पास हाथीगुराड़िया रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव रविवार सुबह पड़ा मिला। शव के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर घाव था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए हाटपीपल्या के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय माखनलाल पुत्र अंबाराम मोगिया निवासी हाथीगुराडिया के रूप में हुई जो पूर्व में देवगढ़ में रहता था। पीएम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या के कारण व हत्या करने वालों का खुलासा होने की उम्मीद है।

टीआई अभिनव शुक्ला ने बताया प्रारंभिक जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिर के पीछे जो वार किया गया वो किस चीज का है। हो सकता है कि धारदार हथियार, या फिर पत्थर या लाठी-डंडे का उपयोग हुआ हो। एक-दो संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.