Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सिवनी में चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले लखनादौन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के पास सोमवार को एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक सिवनी से जबलपुर की तरफ जा रहा था और अचानक मड़ई घाटी पर ट्रक में आग लग गई, ड्राइवर ने ट्रक को रास्ते में खड़ा कर कूदकर अपनी जान बचाई तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने लखनादौन थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी सूचना पर लखनादौन थाना पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची।

यहां आग पर आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों के चलते लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लखनादौन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त हुई थी की मड़ई के पास एक ट्रक में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। पता लगाया जा रहा है कि आग किन कारण के चलते लगी थी आपको बता दें कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.