Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

सिवनी में पांच वर्षों से परेशान किसान 12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा, वीडियो प्रसारित

सिवनी मध्‍यप्रदेश के सिवनी में आदिवासी ब्लाक घंसौर के दारोटकला निवासी थम्मन साहू अपनी ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन करवाना चाहते हैं। इस राजस्व प्रकरण की सुनवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ तो घंसौर एसडीएम कार्यालय के गेट पर लेटते हुए पहुंचे और एसडीएम से फरियाद की। एसडीएम ने टीम गठित कर सीमांकन करवाने का आश्वासन दिया।

12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था

घंसौर में सीमांकन नहीं होने से पीड़ित एक व्यक्ति का दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के गेट पर ही एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। यह मामला सोमवार का बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार पीड़ित 12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था।

कार्यालय की सीढ़ी पर ही लेट कर एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाई

दारोटकला गांव निवासी थम्मन साहू अपनी ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन करवाना चाहता है। इस राजस्व प्रकरण की सुनवाई नहीं होने से वह परेशान है। इसे लेकर वह सोमवार को एसडीएम कार्यालय घंसौर पहुंचा। यहां उसने कार्यालय की सीढ़ी पर ही लेट कर एसडीएम को अपनी व्यथा सुनाई। इसके बाद एसडीएम ने टीम गठित कर सीमांकन करवाने का आश्वासन दिया।

पांच सालों से पटवारी तहसीलदार और कब्जाधारियों से परेशान है

पीड़ित ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से पटवारी तहसीलदार और कब्जाधारियों से परेशान है। वह अपनी जमीन का सीमांकन करवाने कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।इस मामले में घंसौर एसडीएम बिसन सिंग गोंड का कहना है कि शिकायत मिलने पर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। पीड़ित की समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.