Breaking News in Hindi

सीएम केजरीवाल का राम मंदिर पर बड़ा बयान कहा-‘भगवान राम जाति को नहीं मानते थे… उन्होंने भेदभाव नहीं किया’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राम मंदिर पर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि ‘भगवान राम जाति को नहीं मानते थे… उन्होंने भेदभाव नहीं किया।’ राम राज्य का मतलब सुख-शांति वाला शासन होता है। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि हम बुजुर्गों को अयोध्या भेजेंगे। उन्होने आगे कहा कि हमारा प्रयास होगा कि कोई भी भूखा न सोए। सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मिले।

सीएम केजरीवाल ने उपरोक्त बातें दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कहीं। छत्रसाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 22  जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुनिया भर के लिए बेहद खुशी की बात है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में तीर्थयात्रा आयोजित करने के लिए कई अनुरोध आए हैं। जल्द ही हम अधिक से अधिक लोगों को वहां ले जाने का प्रयास करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...