Breaking News in Hindi

सीएम शिवराज की रैली में आया मासूम बच्चा, पुकारने लगा मामा-मामा

राजगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के दिन भी ताबड़तोड़ कई सभाएं की। राजगढ़ के सारंगपुर में सीएम शिवराज ने भाजपा प्रत्याशी गौतम टेटवाल के समर्थन में सभा की। सीएम के सभा के दौरान एक छोड़ा लड़का रैली में से आ गया और मामा-मामा कहने लगा जिसका वीडियो सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है।

सीएम ने कहा कि कोई बच्चा नेता की सभा में आते हैं क्या, ये मामा मामा चिल्ला रहे हैं भांजे मैं तुमसे प्यार करता हूं। ये बच्चे जिंदगी है मेरे, ये जान हैं मामा-मामा की आवाज़ लगाते हैं…ये मेरे प्राण हैं, इनका जीवन ख़ुशियों से भरा रहे, यही मेरे जीवन का उद्देश्य है। हम वादे भी करते हैं, उन्‍हें पूरा भी करते हैं क्‍योंकि हमारा संकल्‍प है जनता की जिदंगी बदलना।

सीएम ने सागर जिले में भी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान शिवराज रंगोली का दीदार करते भी नजर आए। सागर में सीएम ने कहा कि दीपावली का त्योहार है, जनता का चेहरा खुशियों से जगमग है। भाजपा का विकास हर चेहरे पर चमक रहा है, इस विश्वास को हम सदैव बनाए रखेंगे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...