Breaking News in Hindi

सीएम शिवराज ने कहा चिंता न करें किसान, हर संकट से निपटने के लिए सरकार है उनके साथ

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज खेती किसानी के मामले में मध्यप्रदेश ने देश की सभी राज्यो को पीछे छोड़ दिया है। एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट में मध्यप्रदेश ने डेढ़ दशक तक 18 प्रतिशत की कृषि विकास दर प्राप्त कर चमत्कार किया है। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर के औद्योगिक क्षेत्र बढ़ियाखेड़ी में 1500 करोड रुपये की लागत से बनने वाले आइटीसी लिमिटेड कम्पनी के नए कारखानों शिलान्यास के पश्चात संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सीहोर में आइटीसी कम्पनी के दो नए कारखानों इंटीग्रेटेड फूड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लाजिस्टिक्स फैसिलिटी और सस्टेनेबल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी का शिलान्यास किया। इस दौरान आइटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल नुकसान से बचने और खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों को फसल उत्पादन के पैटर्न को बदलना होगा। परंपरागत फसलों के साथ-साथ व्यावसायिक फसलों का भी उत्पादन करना आवश्यक है, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधार हो सके। अभी हम खरीफ की फसल में अधिकतर सोयाबीन और धान ही लगाते हैं और कई बार एक फसल पर ही संकट आने से किसान को बहुत नुकसान हो जाता है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग फसलों की किस्मों से किसानों को अधिक से अधिक लाभ हो सके, इसके लिए आइटीसी द्वारा 7000 एकड़ में तुलसी, अश्वगंधा, कलौंजी की खेती की गई है, उन्होंने यह भी कहा कि खेती पर आधारित उद्योग धंधे लगाने का सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि किसानों को भी अपनी फसलों का अच्छा दाम मिले और स्थानीय नागरिकों को रोजगार उपलब्ध हो सके।

आइटीसी उद्योग से पांच हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का अच्छा परिणाम सामने आया है। इंदौर में जो इन्वेस्टर सबमिट हुई थी, उसमें 15 लाख 42 हजार 750 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए हैं, उन्होंने कहा कि आइटीसी कंपनी ने भी प्रस्ताव दिया था जिसके तहत बढ़ियाखेड़ी में 1500 करोड़ रुपये का उद्योग लग रहे हैं, उन्होंने कहा कि आइटीसी किसानों के साथ मिलकर उद्योग और खेती के विकास दोनों के लिए कार्य कर रही है। इस उद्योग के लगने से सीहोर और आसपास के 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हम अधिक से अधिक उद्योग स्थापित करें, ताकि रोजगार के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके।

चिंता न करें, सरकार हर संकट में आपके साथ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित है। उन्होंने कहा कि किसान चिंता न करें, सरकार हर संकट से निपटने के लिए उनके साथ में है। उन्होंने कहा कि वर्षा कम होने के कारण बिजली की मांग बढ़ गई है। पहले 7 मेगावाट की आवश्यकता थी जो बढ़कर 15000 मेगावाट की मांग बढ़ गई है, मैं पर्याप्त बिजली की व्यवस्था की कोशिश कर रहा हूं। आइटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी ने सीहोर में आइटीसी की नई निवेश परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, सीहोर जनपद अध्यक्ष नावड़ी बाई बारेला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित थे।

57 एकड़ में तैयार होंगे कारखाने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने औद्योगिक क्षेत्र बढ़ियाखेड़ी में आइटीसी कम्पनी के दो नए कारखानों इंटीग्रेटेड फूड मैन्यूफैक्चरिंग एंड लाजिस्टिक्स फैसिलिटी और सस्टेनेबल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी का शिलान्यास किया। ये दोनों कारखाने करीब 57 एकड़ में तैयार होंगे। इनके निर्माण में कुल 1500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इनसे सस्टेनेबल वैल्यू चेन में आजीविकाओं को सहयोग मिलेगा। इस फूड्स प्लांट में आइटीसी के विश्वस्तरीय भारतीय ब्रांड जैसे देश का नंबर-1 आटा ब्रांड आशीर्वाद, सनफीस्ट बिस्कुट और यिप्पी नूडल्स का उत्पादन होगा, जबकि मोल्डेड फाइबर प्रोडक्ट्स प्लांट सस्टेनेबल पैकेजिंग के क्षेत्र में नए मानक बनाएगा। इससे इलेक्ट्रानिक वस्तुओं, एफएमसीजी और फूड एवं वेबरेज सेक्टर में पैकेजिंग के लिए प्लास्टिक का विकल्प प्रदान किया जाएगा। सीहोर में कारखाने के माध्यम से फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में आइटीसी का यह निवेश राज्य के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में मूल्य सृजित करेगा और एक इन्क्लूसिव एग्री-वैल्यू चेन को सहयोग प्रदान करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...