Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सीएम हाउस में चल रही विधायक-मंत्रियों की बैठक, 10% वोट शेयर बढ़ाने पर मंथन जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रचार तेज़ कर देगी। इसके लिए मोदी नड्डा और शाह समेत कई दिग्गज नेताओं के दौरे होंगे। जिसको लेकर बीजेपी लगातार मीटिंग कर प्रचार का खासा तैयार कर रही है। आज भोपाल स्थित सीएम हाउस में भी सुबह से ही बैठकों को दौर भी चल रहा है।बीजेपी दोपहर बाद क्लस्टर वाइज मीटिंग लेकर सभी संभागों में प्रचार की रणनीति तैयार करेगी। इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक बुलाई थी। जो सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लगातार जारी है।

इस बैठक में सीएम मोहन यादव बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत दोनो डिप्टी सीएम और सभी विधायक मंत्री शामिल हुए हैं। बैठक में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के लिए राज्य और केन्द्र की योजनाओं का प्रचार किस तरह से किया जाए। और कैंसे घर घर जाकर प्रचार किया जाए। इसका खासा तैयार किया जा रहा है।

इसके साथ ही लोकसभा प्रत्याशियों केप्रचार और बड़े नेताओं के दौरों के लिए भी विधायक मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। बैठक में शामिल हुए बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि बीजेपी का मकसद कांग्रेस को चंबल की गहराई में दफन करना है। तो वहीं दूसरे विधायक मंत्री भी कांग्रेस नेताओं पर हमले करते नज़र आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.