Breaking News in Hindi

सीट पर बैठने को लेकर हुआ झगड़ा तो युवक को चलती ट्रेन से दिया धक्का, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

छतरपुर में चलती ट्रेन से युवक को फेंकने/धक्का देकर हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन से गिरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका ट्रामा वार्ड में ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के देवरा भापतपुरा का रहने वाला 22 वर्षीय युवक महेन्द्र कोंदर पिता बाबूलाल बीती शाम खजुराहो से कुरूक्षेत्र चलने वाली ट्रेन से मथुरा जा रहा था और ट्रेन की जनरल बोगी में उसका सीट और बैठने को लेकर 2 लोगों से विवाद हो गया। ट्रेन जब छतरपुर के करीब पहुंची और युवक टॉयलेट के लिए टॉयलेट के पास पहुंचा तो गेट के पास खड़े उन्ही (जिन्होंने विवाद किया था) लोगों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

●पटरी किनारे पड़ा था युवक…

घायल युवक और उसके पिता की मानें तो वह लोगों को आउट पर ट्रेन की पटरी के किनारे पड़ा मिला, स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां वह ट्रोमा वार्ड में भर्ती है। ट्रेन से गिरने पर उसके सिर हाथ पैर और कमर में गंभीर चोटें हैं। उसके बताने पर अस्पताल में उसके परिजनों को कॉल कर बुलाया है।

●पुलिस जांच में जुटी…

वहीं अब घटना और मामले की जानकारी लगाने पर संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन