Breaking News in Hindi

सीधी घटना को लेकर एक्शन में CM मोहन ! 7 छात्राओं से रेप के आरोपी पर होगी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

सीधी घटना को लेकर प्रदेश को हिला कर रख दिया। एक मजदूरी करने वाले ने कैसे भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनके साथ हैवानियत की। घटना को लेकर जहां पूर्व सीएम ने शासन प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, वहीं सीएम मोहन ने भी गंभीरता दिखाते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन ने एसआईटी टीम का गठन करके मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

सीधी में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को एसआईटी द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसआईटी की कमान महिला डीएसपी को सौंपी गई है। 9 सदस्य एसआईटी टीम मामले की पूरी जांच करेगी जिसे 7 दिन में रिपोर्ट देनी होगी। सीएम ने आरोपी पर पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

बता दें कि सीधी में पेशे से मजदूरी करने वाले एक युवक ने फोन पर मैजिक एप का इस्तेमाल करके लड़कियों से महिला टीचर बात की। उसने लड़कियों को स्कॉलरशिप दिलाने के बहाने सूनसान जगह पर बुलाया और उनके साथ दरिंदगी की। आरोपी इतना शातिर था कि उसने 5 महीने में 7 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। 5 लड़कियां पुलिस तक पहुंच चुकी है, जबकि 2 की पहचान होना बाकी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लूट के मोबाइल उपलब्ध कराने वाले उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बृजेश पेशे से मजदूर है। उसकी दो शादियां हुई है। पहली बीवी उसे छोड़कर चली गई। आरोपी के एक बेटी भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....