Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सीधी में घर के बाहर मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आने वाले सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र में कोदौरा गांव में गुरुवार को 18 साल की युवती का शव घर के बाहर मिला है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है। तत्काल अमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी युवती के पिता का कहना है कि बुधवार की शाम को सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे।

इसके बाद गुरुवार की सुबह उठे तो बेटी नहीं दिखी। जब युवती की तलाश की गई तो शव घर के बाहर मिला उसकी गर्दन पर चोट के निशान है, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई अमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अमालिया अस्पताल भेज दिया है, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.