Breaking News in Hindi

सीयूईटी पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक खुली रहेगी लिंक

इंदौर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पीजी की काउंसलिंग को लेकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सोमवार से पंजीयन शुरू कर दिए हैं। एमपी ऑनलाइन के माध्यम से विद्यार्थी अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं के पास स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश के लिए 31 मई तक समय है।

पहले चरण की काउंसलिंग 10 जून से शुरू होगी, जो पांच दिन चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक मेरिट और रैंक के आधार पर काउंसलिंग का शेड्यूल अगले कुछ दिन में जारी होगा। सीयूईटी में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से संचालित होने वाले 43 पीजी पाठ्यक्रमों की 1473 सीटें हैं। ये आईआईपीएस, आईएमएस, कामर्स, ईएमआरसी, पत्रकारिता, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस विभागों से संचालित होते हैं।

31 मई तक खुली रहेगी रजिस्ट्रेशन लिंक

 

सीयूईटी पीजी देने वाले 40 हजार विद्यार्थियों के डाटा के आधार पर मेरिट और रैंक बनाई है, उसके आधार पर विद्यार्थी पंजीयन कर सकेंगे। 13 से 31 मई के बीच रजिस्ट्रेशन लिंक खुली रहेगी। 1500 रुपये पंजीयन शुल्क के अलावा विद्यार्थियों को 100 रुपये पोर्टल चार्ज भी देना होगा।

मीडिया प्रभारी डा. चंदन गुप्ता ने कहा कि सोमवार से सीयूईटी पीजी की काउंसिलिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग 10 से 15 जून के बीच चलेगी। शेड्यूल रैंक के आधार पर बनाया जाएगा, जो 20 जून तक पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

 

सीट आवंटन के साथ ही होस्टल भी

 

काउंसलिंग में आने वाले विद्यार्थी सीट आवंटित होते ही हास्टल के लिए आवेदन कर सकेंगे। काउंसिलिंग में ही छात्रावास मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...