Breaking News in Hindi

सुनार की दुकान से 05 लाख का सोना लेकर भागे कारीगरों की तलाश में पुलिस टीम कोलकाता रवाना

भोपाल। कोतवाली पुलिस ने एक सराफा कारोबारी की रिपोर्ट पर उनके यहां काम करने वाले दो बंगाली कारीगरों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया। दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस को आशंका है कि वे दोनों कोलकाता भाग गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना हो गई है। सराफा व्यवसायी ने दोनों को करीब पांच लाख रुपये का सोना जेवर बनाने के लिए दिया था, लेकिन कारीगर उक्त सोना लेकर गायब हो गए। पुलिस को आशंका है कि अगर विलंब किया तो आरोपित काफी दूर निकल सकते हैं। आरोपितों का पुराना रिकार्ड भी पता किया जा रहा है।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक फरियादी कमलदास की लखेरापुरा में सोने-चांदी के जेवरात बनाने की दुकान है। बीते 16 अगस्त को उन्होंने 80 ग्राम सोना अपने यहां काम करने वाले कारीगरों कालू शेख और एसके नुपुर अली को दिया था। दोनों कारीगरों ने दो दिनों तक लगातार जेवरात बनाए। 18 अगस्त को वह खाना खाने के बहाने दुकान से निकले और गायब हो गए। कमलदास ने जब चैक किया तो पता चला कि अस्सी ग्राम सोना भी गायब है। काफी प्रयास करने के बाद भी जब कारीगरों का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

कोलकाता के रहने वाले हैं आरोपित

बताया जाता है कि सराफा व्यवसायी ने कुछ दिनों पहले ही दोनों को जेवर बनाने के लिए अपने यहां काम पर रखा था। वे दोनों कोलकाता के रहने वाले है। पुलिस ने सबसे पहले उस व्यक्ति की तलाश की, जिसने उन दोनों को सराफा व्यवसायी के यहां काम पर रखवाया था। आरोपितों का आधार कार्ड और पहचान पत्र जुटाया। इसके बाद भोपाल से तीन पुलिसकर्मियों की टीम उनकी तलाश में रवाना हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन