Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन, मौके पर सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Ranchi: सैकड़ों युवाओं ने बीते गुरुवार को आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप  
सुदेश महतो ने कहा कि युवाओं में राज्य की तकदीर बदलने और किस्मत सवरने की क्षमता होती है। बस जरूरत है उन्हें सार्वजनिक मंच प्रदान करने की। सुदेश महतो ने इस मौके पर पूर्व के हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के नेता खनिज को लूटा, कोयला लूटा, बालू को लूटा अब युवाओं के भविष्य को लूटने का काम कर रहे हैं। जिसे राज्य की जनता और राज्य की युवा सरकार के इस कारनामे से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि समय आने पर इसका जवाब युवा देने का काम करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद घूरन राम बीते गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया कि देश के लोगों ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया है। वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा, ‘‘हमें प्रधानमंत्री का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है और आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का लक्ष्य पूरा करना है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.