Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ा सैलाब, तांत्रिक क्रियाओं व पूजन का रात भर चला सिलसिला

सोमवती अमावस्या पर तीर्थनगरी में नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शनार्थ भीड़ उमड़ने से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई। रात से सुबह दस बजे तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु नर्मदा में डुबकी लगा चुके हैं। मोरटक्का से ओंकारेश्वर के बीच रात भर ट्रैफिक जाम होने से वाहन रेंगते रहे। अमावस्या पर मध्य रात्रि से ही नर्मदा में तांत्रिक क्रिया और पूजन का सिलसिला चल रहा है। सबसे अधिक भीड़ नर्मदा-कावेरी संगम पर है।

शनिवार और रविवार को भी अवकाश के चलते भीड़ रही। सोमवार को ओंकारेश्वर और मोरटक्का के नर्मदा के विभिन्न घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर में 9 बजे बाद भीड़ बढ़ गई। इससे मंदिर में दर्शनों के लिए लोगों को कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर महादेव के दर्शन उपरांत कई श्रद्धालु ओंकार पर्वत की परिक्रमा भी लगा रहे है।

रात से ही बढ़ी भीड़

सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान करने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने जरूरी व्यवस्थाएं की थी, लेकिन रात से एक साथ भीड़ उमड़ने से जगह-जगह जाम में यात्री फंसने से परेशान होते रहे। पुलिस द्वारा ओंकारेश्वर से पहले ही वाहनों की पार्किंग करवाने से श्रद्धालुओं को 6 से 7 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

दो लाख के पार श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचने की संभावना

कावेरी संगम, नागर घाट, केवलराम घाट, श्री पंचायती महानिर्वाणी घाट, गोमुख घाट, ब्रह्मपुरी, कोटि तीर्थ, चक्रतीर्थ घाट पर नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालु स्वजनों के साथ पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी पार्किंग व्यवस्था की गई। नगर परिषद द्वारा घाटों पर गोताखोर और सुरक्षाकर्मी तैनात है। शाम तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख से ऊपर पहुंचने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.