Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

सोमवती अमावस्या पर महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने उमड़े भक्त

उज्जैन। सोमवती अमावस्या पर आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उज्जैन में रविवार को सबसे पहले महाकाल मंदिर में दीपावली का त्योहार मनाया गया था। भस्म आरती में फुलझड़‍ियों से बाबा महाकाल की आरती की गई।

सोमवती अमावस्या पर शिप्रा स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु

सोमवती अमावस्या पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। राम घाट, त्रिवेणी घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं। सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना जाता हैं।

संध्या काल में भी फुलझड़‍ियों से हुई आरती

दीपावली के दिन महाकाल की संध्या आरती भी फुलझड़‍ियों से हुई। महाकाल मंदिर में दीपावली का उत्साह नजर आया। रात्रि तक श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.