Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

PM जंग को बंद करा सकते हैं तो फिर महंगाई कंट्रोल क्यों नहीं किए… प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री पर तंज

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रैली को संबोधित की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम सिर्फ सत्ता चाहते हैं. ये जनता का अधिकार कम करना चाहते हैं. ये चाहते हैं कि आरक्षण कमजोर हो जाए. कितना जूझेंगे, कितना सहोगे. परिवारवाद, भ्रष्टाचार बस यही दो बात ये लोग कहते हैं. दुनिया भ्रष्ट हैं, सिर्फ मोदी जी सही हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा, शायद चुनाव के समय, जब प्रदेश में चुनाव था, उस समय शायद इस बात का यकीन नहीं था, लेकिन आज जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है तब आप समझ चुके हैं कि आपके लिए कांग्रेस ने क्या-क्या किया है. कांग्रेस के राज्य में किसानों का कर्जा माफ हुआ. बिजली का बिल आधा किया गया. हर परिवार को 35 किलो चावल मिलता था. तेंदूपत्ता का सबसे ज्यादा दाम मिला.

बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा

कांग्रेस की महासचिव ने आगे कहा, आज जब बीजेपी की सरकार है तो बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है. गोबर की खरीद बंद हो गई है. भूमिहीनों को पैसा मिलना बंद हो रहा है. आज आप एहसास कर रहे होंगे कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो क्या परिस्थिति थी और आज बीजेपी की सरकार थी तो क्या परिस्थिति है. बीजेपी के राज में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि सब चीजों के दाम में आग लग गई. सबसे ज्यादा संकट किसको हुआ मेरी बहनों, आप ही को हुआ ना.

प्रियंका बोलीं- देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुए

उन्होंने ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि 10 सालों से आपकी सत्ता पर किसी ने ऊंगली नहीं उठाई. तो फिर आपने महंगाई कम क्यों नहीं की. देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ अत्याचार हुए. जहां-जहां महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं इस सरकार ने अत्याचारियों को बचाया है. इस सरकार ने उनको बचाया है जिन्होंने किसानों को अपनी जीप के पहिए से कुचला था. जब गन्ने का बकाया था तो नए संसद भवन के लिए 20 हजार करोड़ खर्च किए लेकिन बकाया नहीं चुकाया.

छत्तीसगढ़ की जनता से प्रियंका गांधी के वादे:-

  • गरीब परिवार की महिला को सालाना 1 लाख
  • हर व्यक्ति को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा
  • देश के सभी बच्चों को 12वीं तक फ्री शिक्षा
  • युवाओं को 30 लाख नौकरी
  • आवेदन शुल्क और पेपर लीक से मुक्ति
  • MSP की कानूनी गारंटी
  • कृषि में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं GST-मुक्त

प्रियंका ने कहा, देश में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन प्रधानमंत्री जो को मालूम ही नहीं है. अगर उन्हें मालूम होता को आपके सामने महंगाई की बात नहीं करते हैं. बीजेपी के नेता कहते हैं कि मोदी से बड़ा दुनिया में कोई नेता ही नहीं है. दुनिया के सारे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी जी की ओर देखते हैं. दुनिया में जब कोई जंग होती है तो मोदी चुटकी बजाकर उस जंग को बंद कर सकते हैं. तो फिर अपनी जनता के लिए बेरोजगारी को क्यों खत्म नहीं किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.