Breaking News in Hindi

सौम्या तिवारी का हरफनमौला प्रदर्शन, मप्र की तीसरी जीत

भोपाल। सौम्या तिवारी के शानदार दोहरे प्रदर्शन की मदद से मप्र ने गोवा को बीसीसीआई महिला 23 टूर्नामेंट में 56 रनों से पराजित किया। भोपाल की रहने वाली सौम्‍या की कप्‍तानी में मप्र ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

वीसीए ग्राउंड सिविल लाइन नागपुर में खेले गए तीसरे मैच में मध्य प्रदेश ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। कनिष्क ठाकुर 9 रन और आयुशी शुक्ला 7 रन के जल्दी आउट होने के बाद मैदान पर मप्र की कप्तान सौम्या तिवारी नाबाद 45 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 35 गेंदों का सामना किया और पांच चौके जमाए। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 100 रन की शतकीय पारी खेली, अनुष्का ने अपनी पारी में 65 खेली। अनुष्का और सौम्या के बीच 136 रन की नाबाद पाटनरशिप हुई।

जवाब में गोवा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 109 रन ही बना सकी। इसमें इबतिशम शेख ने 34,

पुरबिया बेडेकर ने l9 रन का योगदान दिया। सौम्या ने बल्ले के बाद गेद से कमाल दिखाते हुए 4 ओवर में 22 रन खर्च कर दो विकेट लिए। क्रांति गौड़ व वैष्णवी शर्मा ने दो दो तथा धानी बूचड़े, सच्ची उपाध्याय ने एक एक लिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....