Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

स्टेशन पर नाच उठे रामभक्त, जय श्री राम के उदघोष से गूंजा रेल्वे स्टेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

खंडवा। रामभक्तों के भक्ति रस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन खड़ी हुई है, जिनमें सवार राम भक्त जय श्री राम का उद्घोष लगाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो मध्यप्रदेश के खंडवा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां प्लेटफॉर्म में एक ओर अयोध्या से सूरत लौटने वाली ट्रेन खड़ी थी तो वहीं दूसरी ओर कोल्हापुर से अयोध्या जाने वाली ट्रेन खड़ी थी।

एक ही समय पर रामभक्तों से भरी ट्रेन एक साथ खंडवा स्टेशन पर रुकी, तो बस फिर क्या था। रामभक्त एक–दूजे को देखकर उत्साहित हो उठे और जोर-जोर से जय श्री राम ने नारे लगाने। चंद सेकंड में पूरा स्टेशन राममय हो गया। इस पूरे माहौल को एक रामभक्त ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। रामरंग में रंगे रामभक्तों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख हर किसी के चेहरे खिल उठें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.