Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

‘स्त्री 2’ ने दीपिका-आलिया और करीना की कर दी छुट्टी, ये बाजी भी जीत गईं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor की ‘स्त्री 2’ बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पछाड़ती हुई नजर आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ का डंका बजा हुआ है. हर कोई इसी फिल्म की चर्चा करता हुआ नजर आ रहा है. श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, आपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी के काम की भी हर कोई तारीफ कर रहा है. फीमेल सेंट्रिक इस फिल्म ने दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और करीना कपूर की फिल्मों को भी धोबी पछाड़ दे डाली है. ‘स्त्री 2’ की कमाई गुजरते दिन के साथ नए-नए रिकॉर्ड सेट करती हुई नजर आ रही है.

रिलीज के 13वें दिन भी ‘स्त्री 2’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है. इस फिल्म ने भारत में भी 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ‘स्त्री 2’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ अब भारत में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 414.55 हो गया है. इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने दीपिका-आलिया की फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को 13वें दिन की कमाई के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है.

पद्मावत – साल 2018 में दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी. इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सभी को काफी इंप्रेस किया था. दीपिका के अलावा पिक्चर में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी लीड रोल में थे. लेकिन ये एक फीमेल सेंट्रीक फिल्म थी, ऐसे में पूरी कहानी पद्मावती के इर्द-गिर्द घूमती दिखी थी. 215 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 585 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के 13वें दिन ‘पद्मावत’ ने महज 6 करोड़ ही कमाए थे.

गंगूबाई काठियावाड़ी – आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इस फिल्म को आलिया भट्ट ने अपने दम पर ब्लॉकबस्टर बनाया था. आलिया के काम को सभी ने सराहा था. इस फिल्म ने 211.5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. वहीं रिलीज के 13वें दिन आलिया भट्ट की इस पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर महज 3.07 करोड़ का बिजनेस किया था, जो ‘स्त्री 2’ के मुकाबले काफी कम है.

क्रू – करीना कपूर, तबु और कृति सनेन स्टारर ‘क्रू’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था. ये भी फीमेल सेंट्रीक फिल्म थी. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन महज 1.75 करोड़ ही कमाए थे. 75 करोड़ के खर्चे में बनी करीना कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 151 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

गदर 2 – सनी देओल ने ‘गदर 2’ से शानदार कमबैक किया था. ये फिल्म सनी पाजी के लिए बेहद लकी साबित हुई. ‘गदर 2’ ने उन्हें इंडस्ट्री में उनका खोया हुआ स्टारडम भी वापस लौटाया. करीब 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 10 करोड़ कमाए थे. वहीं दुनियाभर में गदर 2 ने 686 करोड़ छप्परफाड़ कमाई की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.