Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, आपत्तिजनक हालत में 6 लड़के और 6 लड़कियों को पकड़ा…

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रंगनाथ थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। यहां पर 6 युवक और 6 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को काफी समय से अनैतिक कार्य की सूचना मिल रही थी जिसके बाद स्पा सेंटर पर पुलिस की टीम पहुंची थी।

आपको बता दें की महिला थाना टीआई मधु पटेल और सीएसपी के नेतृत्व में हैप्पी स्पा सेंटर पर छापा मार कार्यवाही की गई। इस दौरान वहां से 6 युवक और 6 युवती को अनैतिक कृत करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.