Breaking News in Hindi

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, नाबालिग छात्राओं से कराया जा रहा था ये गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा..

जबलपुर। जबलपुर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का अड्डा चलाया जा रहा था। जबलपुर की मदन महल थाना पुलिस ने आज एक शिकायत पर जब सनराईज़ स्पा सेंटर पर छापामार कार्यवाई की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि स्पा सेंटर में नाबालिग लड़कियों को जिस्मफरोशी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था।

कैसे हुआ ये बड़ा खुलासा

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आज 12वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देने स्कूल नहीं पहुंची। परिजनों ने छात्रा को दमोहनाका के पास से ढूंढ निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि उसके रिश्ते में मौसा लगने वाला आरोपी मदन महल थाना क्षेत्र में सनराईज़ स्पा सेंटर चलाता है जो उसे स्पा सेंटर में मसाज देने के नाम पर जिस्मफरोशी करने के लिए मजबूर करता है। छात्रा के मुताबिक उसकी एक सहेली को भी स्पा सेंटर में एक घण्टे काम करने के बदले गलत काम करवाया गया और आरोपी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे। छात्राएं जब गलत काम करने से इंकार करतीं तो स्पा सेंटर संचालक उन्हें वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता और फिर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी करवाता।

पुलिस ने सनराईज़ स्पा सेंटर में मारा छापा

पीड़िताओं के मुताबिक ये काम बीते 1 माह से चल रहा था। इधर परिजनों की शिकायत पर आज जब मदन महल थाना पुलिस ने सनराईज़ स्पा सेंटर में छापा मारा तो भीतर कई चैंबर और बिस्तर लगे मिले। पुलिस ने 2 नाबालिग छात्राओं को अभिरक्षा में लिया है और स्पा सेंटर संचालक को भी हिरासत में ले लिया है। इधर जब पुलिस ने छापे के बाद थाने में कार्यवाई में देर की गई तो परिजनों के साथ आए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और स्पा सेंटर संचालक पर सख्त कार्यवाई की मांग की। बहरहाल मदन महल थाना पुलिस ने ये मामला महिला पुलिस थाने को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी मामले में पूरी जांच के बाद वैधानिक कार्यवाई करने की बात कह रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...