Breaking News in Hindi

स्पा सेंटर के मैनेजर की तवे से पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी रिकॉर्डर उखाड़ ले गया आरोपी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आने वाले बैढ़न थाना क्षेत्र में एक स्पा सेंटर के मैनेजर की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, घटना मंगलवार रात की है हत्या का आरोप स्पा सेंटर के ही एक अन्य शाखा में पदस्थ मैनेजर पर लगा है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस का कहना है कि देर रात 2 बजे सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम सिकंदर रविदास है, जो बिहार का रहने वाला था और अंजलि सुधांशु स्पा सेंटर का मैनेजर था।

 प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस घटना का आरोपी बिलोंजी के स्पा सेंटर मैनेजर शिवम मिश्रा है, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को अंजाम किस कारण से दिया गया है इसका फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी मौके से सीसीटीवी रिकॉर्डर लेकर भाग गया प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम मिश्रा गाली गलौज कर रहा था जिस पर सिकंदर रविदास उसको समझाने लगा फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, शिवम ने तवे से सिकंदर रविदास की जान ले ली बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...