Breaking News in Hindi

स्मार्टफोन में लग गया लॉक तो टेंशन न लें, ऐसे खुल जाएगा फोन

अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए हम अक्सर उसमें पिन, पासवर्ड या पैटर्न लॉक लगाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम अपना लॉक भूल जाते हैं और फोन लॉक हो जाता है. ऐसे हालात में घबराने की जरूरत नहीं है. कई फोन में आजकल बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं. अगर फोन का पासवर्ड वगैरह भूल गए हैं तो इसे खोलने के लिए कुछ रास्ता खोजना होगा. हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने फोन को अनलॉक कर सकते हैं.

फोन को अनलॉक करना थोड़ी मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसे खोलने के लिए आप गूगल फाइंड माई डिवाइस की मदद ले सकते हैं. अगर आप फिंगरप्रिंट या फेशियल रिकॉग्निशन जैसे बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो पासवर्ड आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है. जब स्मार्टफोन का पासवर्ड आदि भूल जाएं तो ये तरीका अपनाएं.

Google Find My Device का इस्तेमाल करें

अपना लॉक्ड फोन खोलने के लिए आप गूगल फाइंड माई डिवाइस की मदद ले सकते हैं-

गूगल अकाउंट से लिंक: अगर आपने फोन को अपने गूगल अकाउंट से लिंक किया है तो आप Google Find My Device का इस्तेमाल करके अपने फोन को अनलॉक कर सकते हैं.

कंप्यूटर या दूसरे फोन से लॉग इन करें: किसी दूसरे कंप्यूटर या फोन से Google Find My Device वेबसाइट पर जाएं और अपने गूगल अकाउंट से लॉग इन करें.

फोन रीसेट करें: आपको अपने सभी डिवाइसों की एक लिस्ट दिखाई देगी. उस फोन को चुनें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं और ‘Factory Reset Data’ ऑप्शन पर क्लिक करें. Reset पर क्लिक करके फोन को रीसेट कर दें.

नया पासवर्ड: यहां आप फोन के लिए नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं.

इस तरीके से पासवर्ड समेत सारा डेटा उड़ जाता है. इसलिए अगर आप यह तरीका अपनाने चाहते हैं तो ध्यान रहे कि पहले ही फोन के डेटा का बैकअप ले कर रखें. वरना सारा डेटा डिलीट हो जाएगा. इसलिए बैकअप लेना अपनी आदत में शुमार करें.

स्मार्टफोन कंपनी के फाइंड माई डिवाइस फीचर

ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनी का अपना एक फाइंड माई डिवाइस जैसा फीचर होता है. जैसे कि सैमसंग का SmartThings Find आदि. जब आप लिमिट से ज्यादा पासवर्ड डाल देते हैं, तो आपका Forgot Password ऑप्शन दिख सकता है.

इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा. फोन में पहले से ही बैकअप हो और पहले से स्मार्टफोन कंपनी की सर्विस में लॉगइन होना चाहिए. लेकिन इसमें भी डेटा लॉस का खतरा है.

ध्यान रखने वाली बातें

अगर आपने अपने फोन का डेटा बैकअप नहीं लिया है तो आपका डेटा डिलीट हो सकता है. इसलिए, अपने डेटा का नियमित रूप से बैकअप लेते रहें. स्मार्टफोन का लॉक खोलने के दौरान डेटा डिलीट होने का खतरा रहता है. लेकिन अगर आप चाहते हैं को डेटा लॉस न हो तो फिर अथोराइज्ड सर्विस सेंटर की मदद ले सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन