Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

स्मार्ट पार्किंग में चोरों ने दिखाई स्मार्टनेस, ले उड़े बाइक, वारदात CCTV में कैद

उज्जैन में चोरों ने महाकाल मंदिर के पास बनी स्मार्ट पार्किंग से बाइक चोरी कर डाली. चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. चोर मंदिर के प्रोटोकॉल ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक चोरी कर ले गए. जब पीड़ित थाने पहुंचा तो उसे 24 घंटे बाद मामला दर्ज करने की बात कहकर वहां से टरका दिया. बाइक चोरों ने पहले इलाके की रेकी की. चोर बाइक हैंडल लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गए. जिस पार्किंग से बाइक चोरी हुई वहां मंदिर आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क करते हैं. पार्किंग से चोरी की घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं. फुटेज में चोर पहले स्मार्ट पार्किंग में घूम कर लगभग आधे घंटे तक रेकी करते दिखाई दे रहे हैं. बाद में वह एक बाइक का हैंडल लॉक तोड़कर उसे डायरेक्ट स्टार्ट कर ले गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज ने स्मार्ट पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. लोगों का कहना है कि मनचाहे रुपए देने के बावजूद भी अब स्मार्ट पार्किंग में भी वाहन सुरक्षित नहीं है.

महाकाल मंदिर के कर्मचारी की बाइक चोरी

महाकाल मंदिर के प्रोटोकॉल ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले गोपाल सिंह परिहार निवासी नालियां बाखल की बाइक चोरी हुई है. गोपाल ने बताया कि उसकी बाइक को सुबह लगभग 8:30 बजे पार्किंग से तीन युवक चुरा ले गए. गोपाल जब अपनी बाइक लेने के लिए दोपहर को पार्किंग पर पहुंचा तो यहां पर बाइक नहीं मिली. जिस पर उसने स्मार्ट पार्किंग के जिम्मेदारों को इस घटना के बारे में बताया. गोपाल ने जहां अपनी बाइक खड़ी की थी जब वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे गए.

पुलिस ने 24 घंटे बाद मामला दर्ज कहकर टरकाया

फुटेज में तीन युवक गोपाल की मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहे थे. बाइक चोरी की घटना के बाद महाकाल थाने पहुंचे गोपाल ने प्रकरण दर्ज करवाने का प्रयास किया. गोपाल का कहना है कि पुलिस 24 घंटे बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है. स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था को संभाला जाता है.

इस पार्किंग की व्यवस्था में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति का कोई हस्तक्षेप नहीं होता. नगर निगम और स्मार्ट सिटी इसे अपने हिसाब से संचालित करते हैं. वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज मे चोर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं. ध्यान से देखा जाए तो इन चोरों के चेहरे इतने साफ दिखाई दे रहे हैं कि यदि पुलिस थोड़ी सी मेहनत करें तो इन चोरों को आसानी से पकड़ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.