Breaking News in Hindi

स्वामी आत्मानंद स्कूल मंगला के बच्चों को आटो चालक खतरनाक तरीके से बैठाया पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल मंगला के बच्चों को आटो चालक खतरनाक तरीके से बैठाकर स्कूल लेकर जा रहा था। इस दौरान यातायात पुलिस की नजर पड़ी। फिर आटो को रोककर चालक के खिलाफ यातायात नियम के तहत कार्रवाई की। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखने की समझाईश भी दी।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि मंगला के आत्मानंद स्कूल के बच्चों को आटो चालक द्वारा बहुत ही खतरनाक ढंग से लटका कर स्कूल पहुंचा रहा था। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी डीएसपी संजय साहू द्वारा सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे को तत्काल स्कूल भेजकर स्थिति का जायजा लिया। संबंधित आटो चालक के खिलाफ कार्यवाई के लिए परिवहन विभाग को सुपुर्द किया गया।

साथ ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मंगला में यातायात की पाठशाला लगाया गया। सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे जिला रोड सेफी सेल यातायात एवं टीम के द्वारा यातायात की जानकारी दी गई। वहां मौजूद छात्र- छात्राओं के अभिभावकों को जो अपने बच्चों को स्कूल लेने आए थे उन्हें भी यातायात से जुड़ी सुरक्षात्मक जानकारी दी गई। इसी कड़ी में छात्रों के अभिभावकों एवं विद्यालय के हेड मास्टर को यातायात मुख्यालय में डीएसपी संजय साहू ने बैठक ली।

भविष्य में इस प्रकार की चूक ना हो व कभी भी आटो में ओवर सीट बच्चों को ना बैठाया जाएं। विद्यालय के हेड मास्टर को भी ऐसे सभी आटो चालकों की समुचित जानकारी एकत्र कर रखने की हिदायत दी गई। इस प्रकार खतरनाक ढंग से स्कूली बच्चों को लाने लेजाने वाले वाहनों की जानकारी मिलते ही इस कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

आरटीओ बिलासपुर द्वारा एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 11 आटो की जांच गई। जिसमें आठ वाहन फिटनेस व तीन वाहन बिना परमिट के पाए जाने पर 22 हजा रुपये का चालान काटा गया। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आटो में ओवरलोडिंग, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले आटो को कार्यवाई के लिए यातायात मुख्यालय लाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप