Breaking News in Hindi

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR, CAA के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के भारत में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किए जाने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विरोध किया, जिसके बाद एक व्यक्ति की शिकायत किए जाने से उन पर केस दर्ज कर लिया गया. स्वामी प्रसाद मौर्य पर सीएए को लेकर लोगों को भड़काने और अफवाह फैलाने के लेकर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल हाल ही में देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू किया गया, जिसका कई लोगों ने विरोध किया है, इन लोगों में स्वामी प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है. CAA को लेकर उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया था, जिसे भ्रामक बताते हुए उन पर केस दर्ज किया गया है. उन पर सोनभद्र जिले के मांची पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

क्या लिखा पोस्ट में ?

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) कानून लागू करना केंद्र सरकार का जन विरोधी निर्णय है, जो आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, अल्पसंख्यक विरोधी भी है. सैकड़ों सालोंसे जंगलों में रहने वाले आदिवासियों तथा घुमंतू जनजातियों, ग्राम समाज की जमीन पर बसे दलितों, पिछड़ों, गरीबों, वंचितों, अल्पसंख्यकों के पास आज भी राजस्व अभिलेख उपलब्ध नहीं है, इस कानून के माध्यम से ऐसे करोड़ों लोगों को प्रताड़ित करने व कब्जे से बेदखल कर नागरिकता से वंचित करने की घिनौनी साजिश है. इस जन विरोधी कानून की मैं घोर निंदा करता हूं’.

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्वामी प्रसाद मौर्य पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह लोगों के बीच अपनी पोस्ट के जरिए भ्रम फैला रहे हैं. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से इस मामले की जांच में जुटी हुई है. उन पर लगाए गए आरोपों का आधार उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को बनाया गया है. उन पर सीएए को लेकर नफरती बयानबाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने उन पर विभिन्न धाराएं लगाई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...